लता मंगेशकर की हालत फिर बिगड़ी, वेंटिलेटर पर रखा गया, डॉक्टर्स चिंतित


लता मंगेशकर की हालत में कुछ दिन पहले सुधार हुआ था लेकिन अभी खबर आई है कि उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर रख दिया गया है. डॉक्टर्स बारीकी से उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं और उनकी सेहत को फिर से दुरुस्त बनाने के लिए हर संभव उपाय कर रहे हैं. लता मंगेशकर 10 जनवरी से अस्पताल में हैं जहां निमोनिया होने के बाद भारत रत्न सुर साम्रागी को भर्ती कराया गया था. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है जो उनके घर लता कुंज से महज 500 मीटर की दूरी पर है. डॉक्टर प्रतीत समदानी उनका इलाज कर रहे हैं जो फेंफड़ों के मामलों में विशेषज्ञ हैं. उन्होंने ही लता जी की हेल्थ का अपडेट दिया है.

0/Post a Comment/Comments