रूस और यूक्रेन के बीच च्रल रहे युद्ध में रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के कई शहरों पर हमले जारी रखे हैं। करीब 1 लाख रूसी सैनिक अपने हथियारों के साथ यूक्रेन की सीमा में दाखिल हुए हैं। इस बीच, ऐसे कई वीडियो सामने आए है जा ईंधन खतम हो जाने के बाद रूसी सैनिकों ने अपने वाहनों को सड़क पर ही छोड़ दिया हो। इस बीच एक और वीडियो सामने आया है, जहां एक रूसी टैंक को यूक्रेन के एक किसान ने अपने ट्रैक्टर से चुरा लिया है।
ऑस्ट्रिया में यूक्रेन के राजदूत ऑलेक्ज़ेंडर शेरबा ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें एक यूक्रेनी किसान हमले के बीच में एक रूसी टैंक चुराते हुए दिखाया गया है। वीडियो में किसान द्वारा सड़क पर एक टैंक को घसीटते हुए दिखाया गया है। एक शख्स ट्रैक्टर के साथ दौड़ रहा है और उस पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है: अगर यह सच है, तो यह किसी किसान द्वारा चुराया गया पहला टैंक होगा।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर होने के बाद लोग खूब मजे ले रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि यह इस भयानक हमले शुरू होने के बाद शायद यह पहली बार है जब वह हंस रहे है। तो कई लोगों ने इस किसान की बहादुरी की तारीफ भी की है। इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस बीच राजधानी कीव पर कब्जा जमाने और उसे बचाने के लिए दोनों देशों के बीच भीषण जंग छिड़ी हुई है। यूक्रेन की सेना ने सोमवार को कहा कि कीव में स्थिति अब भी उसके नियंत्रण में है। यूक्रेनी सेना के ग्राउंड फोर्सेस ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि यूक्रेनी सेना का अभी भी कीव पर नियंत्रण है। कीव के बाहर के क्षेत्र में रूसी सैनिकों द्वारा बार-बार किए गए प्रयासों को सेना द्वारा विफल कर दिया गया है। यूक्रेन की स्थानीय एजेंसी ने कहा कि रूस की सेना किसी भी बड़े क्षेत्रीय शहरों को नियंत्रित करने में विफल रही है, और यूक्रेन की सेना ने कल रात रूस को सभी मोर्चों पर खदेड़ दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी सैनिकों ने खार्किव, कीव और चेर्निहाइव सहित अन्य शहरों पर हवाई हमले किए हैं। लेकिन यूक्रेन की सेना इसका सामना कर रही है।
Post a Comment