हनुमान जी का ऐसा चित्र या फोटो रखें अपने घर में, हर संकट अपने आप कटता चला जायेगा घर तक आने से पहले



मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन कहा जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर होते हैं। कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि भगवान राम ने भक्तों की रक्षा और उनकी भलाई के लिए हनुमान जी को पृथ्वी लोक पर वास करने को कहा था। हनुमान जी को संकटमोचक भी कहा जाता है, इसकी वजह है कि वो अपने भक्तों के कष्टों को दूर करते हैं।

हनुमान जी को खुश करने के लिए भक्त अपने घरों में उनकी मूर्ति लगाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि हनुमान जी को तस्वीर को घर में किस तरीके से लगाना चाहिए। अगर आप अपने घर में हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर को इस तरह से लगाते हैं कि हनुमान जी दक्षिण की और देखें तो इसे शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके विरोधी शांत होंगे और आपको धन की कोई कमी नहीं रहेगी।

घर में सुख और समृद्धि की प्राप्ति के लिए रोज सोने से पहले हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का मिट्टी का दीपक जलायें। साथ ही अगर आप हनुमान चालिसा का पाठ भी करते हैं तो इसे  भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि हनुमान जी की पूजा करने से शनि देव भी खुश होते हैं। अगर किसी पर शनि की महादशा चल रही है तो उसे हनुमान जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है।

कहते हैं जिस घर में हनुमान की पंचमुखी तस्वीर होती है, उस घर में कभी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती. पंचमुखी तस्वीर लगाने से घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

0/Post a Comment/Comments