सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार

डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार कार आग का गोला बन गई। धू-धूकर कर जली इस कार में बैठे तीन लोग जिंदा जल गए। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार की शाम हुआ। शाम करीब सात बजे कार बलेनो कार सवार लखनऊ से गाजीपुर की तरफ जा रहे थे। कार गोसाईंगंज क्षेत्र के अरवल खीरी करवत एयर स्ट्रिप के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर अस्थाई डिवाइडर से टकरा गई।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कार के अंदर से किसी को निकलने का मौका नहीं मिल सका

इसके बाद उसमें आग लग गई और धू-धूकर जलने लगी।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कार के अंदर से किसी को निकलने का मौका नहीं मिल सका। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर कूरेभार थानाध्यक्ष श्रीराम पांडेय व गोसाईंगंज के संदीप राय मौके पर पहुंचे। कार से लोगों को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी।

0/Post a Comment/Comments