Lata Mangeshkar Death: स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया गया.
Lata Mangeshkar Last Rites: भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ रविवार को अंतिम संस्कार किया गया. उन्हें उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखाग्नि दी. इस मौके पर हज़ारों चाहने वाले और लता दीदी के परिवार के सदस्य वहां पर मौजूद रहे. फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीतिक और खेल जगत की हस्तियां भी लता के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं.
देश की मशहूर गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. उनका पार्थिव शरीर तिरंगे से लपेटा गया और सशत्र सेना के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी. अंतिम संस्कार में पीएम मोदी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इसके साथ ही क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान समेत तमाम हस्तियां भी अंतिस संस्कार में शामिल हुईं. दरअसल, 92 साल की उम्र में निशन हो गया. उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर देश-विदेश के लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं. मुंबई नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा कि दाह संस्कार की प्रक्रिया के लिए पार्क के लगभग 2,000 वर्ग फुट क्षेत्र को बंद कर दिया गया है. महान गायक के अंतिम संस्कार को देखने के लिए लोग दोपहर 1 बजे से पार्क में पहुंचने लगे थे.
Post a Comment