सेहत : मोटापा कम करने में मदद करेगा इंजेक्शन

अगर मोटापे से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी सुई विकसित की है जिसकी मदद से मोटापे से ग्रस्त लोग आसानी से अपना वजन कम कर सकेंगे। इम्पीरियल कॉलेज ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में यह दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस इंजेक्शन में ऐसे हार्मोन का मिश्रण है जो चर्बी को गलाने का काम करती है। यह इंजेक्शन मोटापा घटाने वाली गैसट्रिक बाइपास सर्जरी जैसा लाभ देती है।


शोधकर्ताओं ने इस इंजेक्शन का परीक्षण 15 मोटे लोगों पर किया। इसके बाद इनकी तुलना एक दूसरे ग्रुप से की गई जो कम कैलोरी वाली डाइट पर थे और जिन्होंने सर्जरी कराई थी। सभी प्रतिभागियों को आहार संबंधी निर्देश दिए गए थे। शोध में  पाया गया कि यह इंजेक्शन कम कैलोरी वाली डाइट और सर्जरी के जितना ही प्रभावशाली था।  कम कैलोरी वाली डाइट लेने वालों में 10.3 किलो, सर्जरी करवाने वालों ने 8.3 किलो कम हुआ, इंजेक्शन लेने वालों का वजन 4.4 किलो कम हुआ।

बिना ऑपरेशन के मिल सकता है फायदा : इम्पीरियल कॉलेज ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं के अनुसार इस शोध से पता चलता है कि गैसट्रिक बाइपास सर्जरी का कुछ फायदा इस इंजेक्शन के जरिए बिना ऑपरेशन के ही मिल सकता है। शोध में शामिल सभी प्रतिभागियों को मधुमेह की शिकायत थी। चार हफ्तों तक यह इंजेक्शन लेने के बाद उनके ब्लड शुगर के स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई। शोधकर्ताओं ने इस इंजेक्शन को मोटापे का सबसे रोमांचक इलाज बताया।

0/Post a Comment/Comments