देश में लगेगी सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ जारी लड़ाई में तेज गति से वैक्सीनेशन अभियान (Vaccineesh Campaign) चलाया जा रहा है. इस बीच देश को एक और नया हथियार मिल गया है. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने सिंगल खुराक वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन (Sputnik Light COVID-19 vaccine) को इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है. DGCI की ओर से स्पूतनिक लाइट (Sputnik Light Single Dose vaccine) को मंजूरी मिलने के बाद अब भारत में इस्तेमाल के लिए मंजूरी पाने वाली वैक्सीन की संख्या नौ पहुंच गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को ट्वीट करके जानकारी दी कि DGCI की तरफ से भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए स्पूतनिक लाइट कोविड-19 वैक्सीन की मंजूरी दे दी है. उन्होंने बताया कि यह देश में नौवीं कोविड19 वैक्सीन है और इससे महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई को और मजबूती मिलेगी.


0/Post a Comment/Comments