रणबीर कपूर से शादी को लेकर आलिया भट्ट ने कही ये बात, जाने ऐसा क्या कहा

बॉलीवुड में कई कपल्स लंबे समय की डेटिंग के बाद शादी कर अपने रिश्ते को मुकाम तक पहुंचा रहे हैं. इसी वजह से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भी शादी के कई बार कयास लग चुके हैं लेकिन हर बार ये खबरें अफवाहें ही साबित होती हैं. दोनों तकरीबन चार साल से सीरियस रिलेशनशिप में हैं. आखिर शादी पर इस कपल के क्या विचार हैं? इस सवाल का आलिया भट्ट ने जवाब दिया है. 

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं मन में रणबीर कपूर से शादी कर चुकी हूं और मुझे लगता है कि दिमागी तौर पर मैं उनके साथ लंबे समय से शादीशुदा हूं. मुझे लगता है कि हर चीज के पीछे एक कारण छुपा होता है. जब शादी का वक्त आएगा, इसे बहुत ही खूबसूरत तरीके से अंजाम दिया जाएगा.'

0/Post a Comment/Comments