कोरोना:मौतों का सिलसिला जारी, पढे़ पूरी खबर

Covid In India: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब थमने लगी है. देश के ऐसे राज्य जहां कोरोना के केस रोजाना नया रिकॉर्ड बना रहे थे, उन प्रदेशों में भी अब राहत नजर आ रही है. लेकिन इसी बीच एक चिंता लगातार बनी हुई है, वो है कोरोना संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की. देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को जहां 1410 नए संक्रमित मिले. वहीं, महाराष्ट्र में कोविड के 9666 नए मरीज मिले. वहीं तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना के 6120 केस मिले.

दिल्ली में कोरोना से 14 लोगों की मौत
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना के 1410 नए संक्रमित मिले. बता दें कि जबकि 14 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. दिल्ली में अब संक्रमण की दर 2.45 हो गई है. जबकि दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीज 8869 हैं. इसके अलावा दिल्ली में अब तक कुल 25983 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से जान चली गई.

महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 9666 नए मामले सामने आए. जबकि 66 लोगों की मौत हो गई

0/Post a Comment/Comments