बाॅलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता का निधन, जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे रवि टंडन

 


मुंबई | Ravi Tandon Passed Away: बॉलीवुड जगत से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है। अब अभिनेत्री रवीना टंडन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता रवि टंडन का निधन हो गया है। रवीना के पिता ने आज शुक्रवार तड़के अपने मुंबई स्थित जुहू आवास पर अंतिम सांस ली। मीडिया खबरों के मुताबिक, आज शाम को सांताक्रूज स्थित मोक्षधाम में रवि टंडन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रवीना के पिता एक मशहूर फिल्म डायरेक्टर भी रह चुके हैं। उनके निधन के बाद मनोरंजन जगत में शोक की लहर छाई हुई है। ।

फेफड़ों में संक्रमण के चलते सांस लेने में थी दिक्कत
Ravi Tandon Passed Away: जानकारी के अनुसार, रवि टंडन पिछले कुछ समय से फेफड़ों में संक्रमण की समस्या से परेशान थे जिससे उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी। इसके अलावा उन्हें चलने-फिरने में भी समस्या थी।

रवीना ने शेयर की इमोशनल पोस्ट
Ravi Tandon Death: अभिनेत्री रवीना टंडन ने शोक व्यक्त करते हुए एक फोटो शेयर की है और लिखा कि, आप हमेशा मेरे साथ चलेंगे पापा। मैं हमेशा आपके जैसी रहूंगी। मैं कभी आपका साथ नहीं छोडूंगी। लव यू पापा। रवीना के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट पर अपनी संवेदनाएं दी हैं।

जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे रवि टंडन
रवीना टंडन के पिता रवि टंडन 70 और 80 के दशक के जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। उन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्देशक किया हैं। उन्होंने नजराना, मुकद्दर, मजबूर और निर्माण संग कई फिल्मों का निर्देशन किया है। साथ ही अनहोनी और एक मैं और एक तू जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। 86 साल के रवि टंडन का आगामी 17 फरवरी को जन्मदिन भी आने वाला था। रवि टंडन की शादी वीना टंडन के साथ हुई थी और उनके एक बेटा राजीव टंडन, जो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं के अलावा एक बेटी रवीना टंडन हैं।

0/Post a Comment/Comments