असल में अमेरिका के न्यू जर्सी से लंदन की फ्लाइट थी यूनाइटेड एयरलाइंस की। इस ओवरनाइट फ्लाइट में बिजनेस क्लास में रात के वक़्त ये वारदात अंजाम दी गई। घटना तो घटी थी 31 जनवरी को लेकिन पूरे दस रोज बाद इस वारदात के बारे में मीडिया को पता चल सका।
मिली रिपोर्ट के मुताबिक 31 जनवरी को यूनाइटेड एयरलाइंस की एक ओवरनाइट फ्लाइट ने न्यू जर्सी से टेकऑफ किया। इस फ्लाइट की बिजनेस क्लास में एक 40 साल का ब्रिटिश नागरिक भी सवार था। उसी बिजनेस क्लास में एक और महिला भी सफर कर रही थी, जिसके साथ उस ब्रिटिश नागरिक को एयरलाइंस के स्टाफ़ ने बात करते हुए भी देखा था।
आधी रात के बाद जब बाकी मुसाफिर गहरी नींद में सो गए तब उस ब्रिटिश नागरिक ने बिजनेस क्लास में बलात्कार की संगीन और घिनौनी वारदात अंजाम दी।
<div class="paragraphs"><p>यूनाइटेड एयरलाइंस का बिजनेस क्लास</p></div>
यूनाइटेड एयरलाइंस का बिजनेस क्लास
बिजनेस क्लास में बलात्कार
World Crime News in Hindi: वारदात के बाद महिला ने एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स को इस बारे में जानकारी दी। घटना की खबर मिलते ही क्रू मेंबर ने फौरन पुलिस से संपर्क किया और उन्हें पूरी घटना और हालात का पूरा ब्योरा दिया।
वो फ्लाइट जैसे ही लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरी, तो मुसाफिरों के उतरने से पहले ही लंदन की मेट्रोपॉलिटिन पुलिस हवाई जहाज पर चढ़ गई और आरोपी को हथकड़ियों में जकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार करके शुरूआती पूछताछ खुद ही की और फ्लाइट से तमाम सबूत भी इकट्ठा कर लिए। लेकिन बाद में जांच में शामिल होने का हवाला लेकर लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने आरोपी को ज़मानत पर रिहा कर दिया। पुलिस ने शिकायत करने वाली महिला की मेडिकल जांच भी कराई है।
Post a Comment