नई दिल्ली: 2016 टी20 वर्ल्ड कप भारत में आयोजित हुआ था. इस बड़े टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड को फाइनल में हराकर अपना दूसरा कप उठाया था. ये मैच कार्लोस ब्रैथवेट की ताबड़तोड़ पारी के लिए आज भी याद किया जाता है. ब्रैथवेट ने बेन स्टोक्स के आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के लगाकर वेस्टइंडीज टीम को चैंपियन बनाया था. ईडन गार्डन पर कमाल दिखाने वाले कार्लोस ब्रैथवेट ने अपनी बेटी का नाम इसी एतिहासिक स्टेडियम के ऊपर रख दिया है.
कार्लोस ब्रैथवेट ने बेटी का नाम ईडन गार्डन्स के नाम पर इसलिए रखा क्योंकि उनका कोलकाता के इस मैदान से गहरा कनेक्शन है। कार्लोस ब्रैथवेट ने इस मैदान पर कुछ ऐसा किया था जिसके चलते उनके नाम को भुला पाना विश्व क्रिकेट के लिए तकरीबन नामुमकिन है। कार्लोस ब्रैथवेट ने इसी मैदान पर 2016 टी 20 विश्व कप के फाइनल में बेन स्टोक्स को लगातार 4 सिक्स मारकर वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप जितवाया था।
सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
ब्रैथवेट ने अपनी बेटी की कुछ तस्वीरें कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर साझा कीं. ब्रैथवेट ने लिखा, 'नाम याद रखें ईडन रोज ब्रैथवेट. उन्होंने इस मौके पर अपनी बेटी से कहा कि आप इंतजार के लायक थे, आप खूबसूरत है. डैडी ने आपको पूरे दिल से प्यार करने का वादा किया है.' पत्नी की प्रशंसा करते हुए ब्रैथवेट ने कहा, 'आप एक मजबूत और बेहद खूबसूरत पत्नी हैं और मुझे पता है कि आप एक अच्छी मां साबित होंगी। मैं आप दोनों से बेहद प्यार करता हूं.'
Post a Comment