रेसलर खली भाजपा में शामिल, कहा- भाजपा जहां ड्यूटी लगाएगी, वहीं उम्मीदों पर खरा उतरुंगा

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले मशहूर रेसलर द ग्रेट खली भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंजाब में खली की लोकप्रियता को देखते हुए ये भाजपा की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। बता दें कि कृषि कानूनों की वजह से पंजाब के एक बड़े हिस्से में भाजपा के प्रति नाराजगी महसूस की जा सकती है। ऐसे में भाजपा मतदाताओं को लुभाने के लिए खली की लोकप्रियता को भुना सकती है।


पहलवान को WWE के साथ उनके समय के लिए याद किया जाता है, जहां वह 2007 में विश्व हैवीवेट चैंपियन बने थे। बाद में उन्हें 2021 वर्ग के सदस्य के रूप में WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इस बीच वह वर्तमान में पंजाब में कुश्ती अकादमी चलाते हैं। 

राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, MoS जितेंद्र सिंह और लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा, 'मैं बीजेपी में शामिल होकर खुश हूं। मुझे लगता है कि मोदी के रूप में देश को सही प्रधानमंत्री मिला है। मैंने सोचा कि क्यों न देश के विकास के लिए उनके शासन का हिस्सा बनूं। मैं भाजपा की राष्ट्रीय नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ।

0/Post a Comment/Comments