दिल्ली समेत कई राज्यों में खुले स्कूल, जानिए क्या है गाइडलाइंस?



देश में कोरोना केसों में पहले से कमी आई है , जिसकी वजह से आज से दिल्ली समेत कई राज्यों में स्कूल खुल गए हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आज से राजधानी में 9वीं-12वीं के लिए स्कूल और उच्च शैक्षणिक संस्थानों और कोचिंग सेंटर को खोलने का आदेश दिया है। केवल दिल्ली ही नहीं आज से केरल , यूपी, गुजरात और बिहार में भी स्कूल खोलने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन इन सभी राज्यों में स्कूल वालों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।

दिल्ली : देश की राजधानी में आज से 9वीं-12वीं के स्कूल खुले हैं जबकि 14 फरवरी से नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं खोली जाएंगी।

केरल : 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आज से स्कूल खुले हैं।

यूपी: 9वीं-12वीं के स्कूल खुले हैं। सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

बिहार: आज से आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय 50% क्षमता के साथ और 9वीं से ऊपर की कक्षाएं 100 फीसदी क्षमता के साथ खोले गए हैं।

गुजरात: आज से पहली से नौवीं कक्षा के लिए ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है।

क्या है गाइडलाइंस

स्टाफ का वैक्सीनेशन जरूरी ।
छात्र-छात्रों, टीचर्स और स्टॉफ को मास्क पहनना जरूरी।
सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल।
स्कूलों को एक नोडल अधिकारी नियुक्त हुआ जो कि यथा-स्थिति पर नजर बनाए रखेगा।
कम हो रहे हैं कोरोना के केस

कोरोना के केस में पहले से कमी आई है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में कोरोना के 107474 नए मामले सामने आए हैं जबकि 213246 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 865 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना के अभी भी सक्रिय केस की बात करें तो यह 1225011 है जबकि अभी तक देश में कोरोना से 501979 लोगों की मौत हो चुकी है।अभी तक भारत में 1694626697 कोरोना वैक्सीन की डोज लोगों की दी जा चुकी है।

0/Post a Comment/Comments