सावधान! मुंह का कैंसर होने से पहले शरीर देता है यह संकेत, अभी जान लें वरना देर हो जायेगी

 


भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में कैंसर से पीड़ित रोगियों की संख्या में भी काफी इजाफा हो रहा है, जो एक चिंता का विषय है। आज की इस पोस्ट में हम आपको मुंह के कैंसर के बारे में कुछ जरूरी जानकारियां देने वाले है। अगर समय रहते कैंसर के लक्षणों को पहचाना नहीं गया तो इससे व्यक्ति की मौत तक भी हो सकती है।

 मुंह का कैंसर होने के शुरुवाती लक्षण

मुंह में छाले होना

पानी की कमी से मुंह में छाले होना बात है लेकिन अगर आपके मुंह में छाले बार-बार हो रहे हैं और कितनी भी दवा लेने के बाद ही छाले ठीक नहीं हो रहे हैं तो यह मुंह का कैंसर होने के शुरुआती लक्षण हो सकते है।

 मुंह से खून का निकलना

आमतौर पर चोट लगने पर हमारे मुंह से खून निकला है लेकिन अगर बिना किसी वजह आपके मुंह से खून निकल रहा है तो यह मुंह का कैंसर होने के शुरुआती लक्षण हो सकते है, जिसे आप को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

भोजन करने के दौरान परेशानी होना

आमतौर पर ज्यादा ठंडे पानी और ज्यादा मिर्च मसाले वाले भोजन के सेवन से हमारे मुंह में टॉन्सिलाइटिस की समस्या हो जाती है, लेकिन यह समस्या 2 सप्ताह में ठीक हो जाती है, इस दौरान पीड़ित व्यक्ति को भोजन निगलने में परेशानी होती है। अगर आपकी यह समस्या 2 सप्ताह से ठीक नहीं हो रही है तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर से एक बार जरूर मिल लेना चाहिए।

0/Post a Comment/Comments