बदलेगा मौसम का मिजाज : जबलपुर में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, पड़ेंगी बौछारें

 


बदलेगा मौसम का मिजाज

। उत्तरी हवाओं के चलते शनिवार को भी शीतलहर चलती रही। सुबह से शाम तक सर्द हवाओं के झोंके लाेगों को ठंडक का अहसास कराते रहे। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को काफी हद तक ठंड से राहत मिलती रही। सूरज के सख्त तेवरों से तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। 

आने वाले एक-दो दिनों में तापमान और बढ़ने से ठंड का असर कम होगा। लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 15 फरवरी को एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग की माने तो 15 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे है। इसके असर से बादलों की आवाजाही के बीच जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बौछारें भी पड़ सकती है। तापमान में भी दो से दिन डिग्री तक उछाल देखा जा सकेगा।

 जिससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन 16-17 फरवरी के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट को दौर शुरू हो जाएगा और एक बार फिर ठंड अपना दिखाएगी। फिलहाल 14 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।

0/Post a Comment/Comments