दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में आज मौसम ने करवट ली

Weather Update Today, IMD Rain Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में आज मौसम ने करवट ली. सुबह-सुबह दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश के कई जिलों (Delhi Rainfall) में बारिश हुई, जिसके बाद मौसम में ठंडक और बढ़ गई है. उधर, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. वहीं, कश्मीर में चार से आठ इंच तक की बर्फबारी हो चुकी है. आने वाले दिन तक यह बर्फबारी जारी रहने की संभावना है.

राजधानी दिल्ली में भी आज मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में बारिश हुई। IMD के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज दिन भर गरज के साथ हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश हो सकती है। हिंडन, लोनी, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में भी इसका असर दिखेगा। इसके अलावा करीब 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इस वजह से राजधानी में पारे के गिरने और ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मैदान से लेकर बाहर तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जबरदस्त ठंडक पड़ने के भी आसार हैं।

0/Post a Comment/Comments