Aquarius Horoscope Today 14 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 14 फरवरी का राशिफल.
Kumbha Rashifal (कुंभ राशिफल), 14 फरवरी: समय मान प्रतिष्ठा वर्धक है. विरोधी आपके व्यक्तित्व के आगे परास्त होंगे. राजनैतिक अथवा सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी. युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर सजग रहेंगे और सफल भी होंगे. घर में कोई खुशी भरा समाचार भी मिल सकता है.
पारिवारिक कुछ मामलों में आपको कोई निराशा मिल सकती है. बेहतर होगा कि शांति और धैर्य बनाए रखें. आपके अपने ही आपके काम में रुकावट डालेंगे. इस समय भाग्य के भरोसे ना बैठे, उचित मेहनत भी करना जरूरी है.
सरकारी कार्य गति पकड़ेंगे. नई-नई योजनाओं पर अमल करना लाभदायक रहेगा. इस समय कमीशन तथा कपड़े से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं. ऑफिस में कोई पुराना विवाद हल होगा. और इसकी वजह से अपने सहयोगियों के साथ संबंध उचित हो जाएंगे.
लव फोकस- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा. तथा घर की उत्तम व्यवस्था रहेगी. परंतु प्रेम संबंधों में निराशा की स्थिति बन सकती हैं.
सावधानियां- अनुचित खानपान की वजह से पेट से संबंधित दिक्कतें उत्पन्न होंगी. गैस और कब्ज की समस्या से परेशान रहेंगे.
लकी कलर- हरा लकी अक्षर- न फ्रेंडली नंबर- 1
Post a Comment