Internet Down in Delhi: आज इंटरनेट के बिना कोई काम नहीं होता है. हर जगह और हर काम के लिए इंटरनेट जरूरी हो गया है. लेकिन सोचिए कि अगर इंटरनेट अचानक से बंद हो जाए तो क्या हो. दरअसल दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आज ऐसा ही हुआ. यहां तकनीकी फॉल्ट के कारण एयरटेल ब्रॉडबैंड कनेक्शन (Airtel Broadband Connection) और मोबाइल इंटरनेट (Mobile Internet) सर्विस सुबह से काम नहीं कर रही है. यानी सर्विस डाउन हो गई है. इस वजह से एयरटेल ब्राडबैंड कनेक्शन यूज करने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई के काम पर काफी असर हुआ है.
यूजर्स को हो रही है परेशानी
Airtel की मोबाइल और ब्रॉडबैंड सर्विस (Airtel Broadband Service) डाउन होने की वजह से यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है. जिसका अंदाजा सोशल मीडिया पर की जा रही शिकायतों से लगाया जा सकता है. Airtel सर्विस ठप्प होने पर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शिकायते की जा रही हैं. एक यूजर ने लिखा है कि Airtel की सर्विस सुबह 5 घंटे से ठप्प है और इसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है. वहीं एक यूजर ने पोस्ट किया है कि Airtel की सर्विस काम नहीं कर रही और मेरे ऑफिस वालों को लग रहा है कि मैं कोई बहाना बना रहा हूं.
वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग इंटरनेट ना चलने से परेशान
वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग इंटरनेट ना चलने से काफी परेशान हैं. वे अपने ऑफिस का काम नहीं कर पा रहे हैं. वहीं ऑनलाइन क्लास ले रहे स्टूडेंट्स भी आज अपनी कक्षाओं को नहीं ले पाए हैं. इस दिक्कत के बीच लोग सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी शेयर कर रहे हैं. ट्वीटर पर भी एयरटेल डाउन ट्रेंड कर रहा है.
Post a Comment