Scorpio Horoscope Today 9 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 9 फरवरी का राशिफल.
Vrischika Rashifal (वृश्चिक राशिफल), 9 फरवरी : समय कुछ मिला-जुला प्रभाव देने वाला है. अपने मनपसंद कार्यों को अहमियत दें, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा. घर में साफ सफाई और सुधार संबंधी कार्यों में भी आपकी मदद रहेगी. किसी प्रियजन के साथ मिल बैठकर अपने दुख सुख सांझा करेंगे.
आपके ऊपर काम का बोझ भी अधिक रहेगा. आप अकेले काम करते करते थक भी जाएंगे. अनुभव में कमी की वजह से कुछ काम अटक भी सकते हैं. कुछ नजदीकी लोग आप की भावनाओं का नाजायज फायदा उठाएंगे.
व्यवसायिक मामलों में सही समय पर सही फैसला लेना जरूरी है. ज्यादा सोच विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं. कारोबारी विस्तार की उचित संभावना बन रही है इसलिए पूरे मनोयोग से प्रयासरत रहें.
लव फोकस- पारिवारिक सदस्यों में भावनात्मक मधुरता बढ़ेगी. लेकिन बच्चों की पढ़ाई या विवाह को लेकर चिंता रह सकती है.
सावधानियां- अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी. कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना बहुत जरूरी है. योगा और मेडिटेशन भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं.
लकी कलर- हरा लकी अक्षर- म फ्रेंडली नंबर- 9
Post a Comment