आज का तुला राशिफल, 9 फरवरी 2022: समय सुखदायक और शांति दायक, व्यवसाय में आपकी मेहनत रंग लाएगी

 


Libra Horoscope Today 9 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. तुला राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 9 फरवरी का राशिफल.

Tula Rashifal (तुला राशिफल), 9 फरवरी: यह समय सुखदायक और शांति दायक है. आपको अपनी व्यस्तता के उचित परिणाम भी हासिल होंगे. जीवन बहुत ही सहज और सरल प्रतीत होगा. दूसरों से आगे निकलने की चाहत आपके आत्म बल तथा कार्य क्षमता को बढ़ाएगी.

संतान की किसी हरकत से मन व्यथित रह सकता है. समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें. किसी अप्रियजन के घर में आगमन से मन खिन्न रहेगा. दूसरों के मामलों में ना उलझे इससे आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है.

व्यवसाय में आपकी मेहनत रंग लाएगी. इस समय आपके मन में भी सपने और कल्पनाएं हैं, उन्हें साकार करने का उचित समय है. अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए आप किसी भी हद तक मेहनत कर सकते हैं. नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

लव फोकस- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे, इससे संबंधों में नजदीकियां आएंगी. युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें.

सावधानियां- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अधिक अनुकूल नहीं है. इस समय अपने खानपान तथा दिनचर्या में किसी भी तरह की लापरवाही करना आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है.

लकी कलर- ऑरेंज लकी अक्षर- स फ्रेंडली नंबर- 6

0/Post a Comment/Comments