Saggitarius Horoscope Today 9 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. धनु राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 9 फरवरी का राशिफल.
Dhanu Rashifal (धनु राशिफल), 9 फरवरी : अपने बच्चों को हर उत्तम वस्तु उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे. और बच्चों को शिष्टता और संस्कार देने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा. भविष्य के लिए नई-नई योजनाएं बनेंगी. आपका ईश्वर के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा.
रिश्तेदारों के साथ ईगो की वजह से कुछ दूरियां आ सकती है. लेकिन दूसरों की बातों पर ध्यान ना देकर अपने परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करें. किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए अत्यधिक मेहनत और परिश्रम की जरूरत है.
अपने स्टाफ और अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें. उनकी सलाह पर भी जरूर ध्यान दें. अपने काम के दबाव और तनाव को कम करने के लिए अपने काम को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें. ऑफिस में आपके काम की उचित सराहना होगी.
लव फोकस- पारिवारिक वातावरण उचित और सामंजस्य पूर्ण बना रहेगा. तथा सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेमभाव तथा सहयोग की भावना प्रबल रहेगी.
सावधानियां- अत्यधिक काम की वजह से थकान और पैरों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है. काम के साथ-साथ भरपूर आराम भी लेना जरूरी है. ध्यान और मेडिटेशन से भी आपको बहुत फायदा होगा.
लकी कलर- गुलाबी लकी अक्षर- ल फ्रेंडली नंबर- 3
Post a Comment