Leo Horoscope Today 7 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. सिंह राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 7 फरवरी का राशिफल.
Simha Rashifal (सिंह राशिफल), 7 फरवरी : सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें. भावनात्मक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा. युवाओं को अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलेगी.
जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने भी पड़ सकते हैं. बेहतर होगा कि सोच विचार कर ही कोई कार्य करें. अपने निजी कार्यों के लिए उचित समय ना निकाल पाने की वजह से मन में कुंठा और उदासी जैसी स्थिति रहेगी.
कारोबार में मनोवांछित परिणाम हासिल होंगे. लेकिन जल्दी सफलता पाने के चक्कर में किसी गलत रास्ते का चुनाव ना करें. जमीन या वाहन से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा. राजकीय कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं.
लव फोकस- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे. प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग पर जाने के अवसर सुलभ होंगे.
सावधानियां- आपका व्यवस्थित खानपान तथा दिनचर्या आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखेंगे. और आप पूरी उर्जा से दैनिक कार्यों को पूरा कर पाएंगे.
लकी कलर- गुलाबी लकी अक्षर- क फ्रेंडली नंबर- 1
Post a Comment