Aries Horoscope Today 7 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. मेष राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 7 फरवरी का राशिफल.
Mesh Rashifal (मेष राशिफल), 7 फरवरी : किसी नवीन योजना को कार्य रूप देने के लिए समय अनुकूल है. किसी नजदीकी संबंधी का सहयोग भी मिलेगा. परिस्थितियां अनुकूल है. आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी. सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.
इस समय अपनी सफलता संबंधित दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें. अपनी गतिविधियों को भी गोपनीय रखना जरूरी है. घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कोई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकता है.
किसी काम की शुरुआत होगी. लेकिन अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें. इस समय किसी पर भरोसा भी उचित नहीं है. आपके साथ विश्वासघात हो सकता है. मार्केट में आपकी व्यापारिक छवि अच्छी बनी रहेगी.
लव फोकस- पति-पत्नी के बीच बेहतर सामंजस्य रहेगा. कुछ समय मनोरंजन, डिनर आदि के लिए व्यतीत करना आपसी संबंधों को और मधुर बनाएगा.
सावधानियां- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं. कोई चोट या दुर्घटना होने जैसे योग बन रहे हैं.
लकी कलर- बादामी लकी अक्षर- स फ्रेंडली नंबर- 5
Post a Comment