Virgo Horoscope Today 7 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. कन्या राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 7 फरवरी का राशिफल.
Kanya Rashifal (कन्या राशिफल), 7 फरवरी : आर्थिक दृष्टि से आज का दिन श्रेष्ठ है. आय के नए स्त्रोत सुलभ होंगे. कोई अटकी हुई पेमेंट भी आसानी से हासिल हो सकती है. सामाजिक गतिविधियों में समय करना आपको मानसिक रूप से सुकून और खुशी देगा.
किसी के साथ व्यर्थ विवाद में ना उलझे. बेहतर होगा कि अपने कार्यों में ही ध्यान दें. बच्चों को ज्यादा ढील देना उन्हें अपनी पढ़ाई से भटका सकता है. घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी.
व्यवसाय में सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे. लेकिन दूसरों पर ज्यादा निर्भर ना रहे और ना ही विश्वास करें. आपको अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा काम करना उचित परिणाम देगा. नौकरी में सकारात्मक स्थायीत्व बना रहेगा.
लव फोकस- पति-पत्नी के बीच किसी निकट संबंधी की वजह से गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. आपसी विश्वास तथा प्रेम को बनाए रखना जरूरी है.
सावधानियां- खांसी, जुकाम, एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी. बदलते मौसम से अपना बचाव रखें. प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक उपयोग करें.
लकी कलर- ऑरेंज लकी अक्षर- स फ्रेंडली नंबर- 6
Post a Comment