Taurus Horoscope Today 7 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 7 फरवरी का राशिफल.
Varishabha Rashifal (वृषभ राशिफल), 7 फरवरी : किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें. निश्चित ही आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी. युवाओं को अपने करियर संबंधी किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने के उचित योग है.
रुपए पैसे संबंधी किसी भी तरह का लेन-देन करने के लिए समय अनुकूल नहीं है. किसी के साथ संबंध भी ना बिगाड़े. इस समय आप पर जिम्मेदारियों का भी दबाव रहेगा. जिसकी वजह से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे.
व्यवसाय में फाइनेंस संबंधी कार्यों को बहुत ही सावधानी से करने की जरूरत है. इस समय शेयर्स, तेजी मंदी जैसे कार्यों में पैसा लगाना नुकसान दे सकता है. इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में कुछ प्रोग्रेस होगी. नौकरी पेशा लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है.
लव फोकस- पारिवारिक सदस्यों का सहयोग तथा एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना घर के वातावरण को सुखद बना कर रखेंगे. दोस्तों के साथ मेल मिलाप भी रहेगा.
सावधानियां- गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी. सात्विक आहार ले और योगा करें. इससे आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे.
लकी कलर- लाल लकी अक्षर- अ फ्रेंडली नंबर- 9
Post a Comment