Pisces Horoscope Today 7 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. मीन राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 7 फरवरी का राशिफल.
Meena Rashifal (मीन राशिफल), 7 फरवरी : आज कुछ सुखद अनुभव मिलेंगे. जिसकी वजह से आप खुद को बहुत ही हल्का-फुल्का और तनावमुक्त महसूस करेंगे. युवाओं को किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.
आज एक खास बात का ध्यान रखनी है, कि हर किसी पर विश्वास ना करें. इस समय ख्याली दुनिया से बाहर निकले, और अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में समय लगाएं. कुछ अनावश्यक खर्चे भी आ सकते हैं.
कामकाज में बहुत अधिक गंभीरता और एकाग्रता रखना जरूरी है. ज्यादा सोच विचार करने में समय व्यर्थ ना करें और तुरंत निर्णय ले. ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आपको अलग रखें.
लव फोकस- मुश्किल समय में जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. आपसी सामंजस्य से भी बेहतर बना रहेगा.
सावधानियां- त्वचा संबंधी कोई एलर्जी हो सकती है. ज्यादा भीड़ भाड़ और पोलूशन जैसे स्थान पर जाने से परहेज करें.
लकी कलर- क्रीम लकी अक्षर- म फ्रेंडली नंबर- 8
Post a Comment