Libra Horoscope Today 7 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. तुला राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 7 फरवरी का राशिफल.
Tula Rashifal (तुला राशिफल), 7 फरवरी: सभी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ना लेकर घर के सदस्यों के साथ भी बांटे. इससे आप खुद के लिए भी समय व्यतीत कर पाएंगे, और सुकून भी मिलेगा. प्रॉपर्टी के बेचने या खरीदने संबंधी कोई योजना बन रही है, तो समय अनुकूल है.
ज्यादा सोच-विचार करने में समय लगाने से आपके कई महत्वपूर्ण काम छूट सकते हैं. संतान से संबंधित कोई उम्मीद पूरा ना होने की वजह से मन व्यथित रह सकता है. लेकिम धैर्य और विवेक से काम लें, जल्दी ही परिस्थितियां सुलझ जाएंगी.
कार्य क्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, अभी उसे पाने के लिए पूरी मेहनत से प्रयास करने की जरूरत है. हालांकि व्यक्तिगत कार्यों की वजह से आप व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे. सरकारी सेवारत व्यक्ति पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों को सावधानी से करें.
लव फोकस- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध बने रहेंगे.
सावधानियां- सिर दर्द, सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है. तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें.
लकी कलर- ब्राउन लकी अक्षर- र फ्रेंडली नंबर- 7
Post a Comment