आज का मेष राशिफल, 5 फरवरी : पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है, दिक्कतें बढ़ने की आशंका

 


Aries Horoscope Today 5 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. मेष राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 5 फरवरी का राशिफल.

Mesh Rashifal (मेष राशिफल), 5 फरवरी: आज ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है. आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर तथा समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे. विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे.

दोपहर बाद किसी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा. कोई भी निर्णय जल्दबाजी तथा भावुकता में ना लें. दोस्तों तथा रिश्तेदारों का आपके कार्यों में मीन मेख निकालना आपकी कार्यप्रणाली में रुकावट डाल सकता है.

व्यवसाय में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी. परंतु आपका जमकर मेहनत करना आपकी व्यावसायिक गतिविधियो को मजबूत बना देगा. फाइनेंस और कमीशन संबंधी व्यवसाय फायदे में रहेंगे. नौकरी पेशा लोगों की कोई तरक्की दायक ऑफिशियल यात्रा होना संभव है.

लव फोकस- दांपत्य संबंधों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. समय रहते इन्हें सुलझा लें अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती है.

सावधानियां- स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम और योग आदि को दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है. इससे मानसिक तथा शारीरिक ऊर्जा व शांति बनी रहेगी.

लकी कलर- केसरिया लकी अक्षर- न फ्रेंडली नंबर- 9

0/Post a Comment/Comments