मेष राशि (Aries)
आंखों में पीड़ा हो सकती है। आज कोई भी काम सरलता से पूर्ण करने के लिये परिवार का सहयोग लेना बेहतर रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार के कारण आज आपकी लोकप्रियता में वृध्दि होगी। आज आपके परिवार में सुख शान्ति का वातावरण रहेगा। सगे सम्बन्धियों के साथ आपका व्यवहार काफी अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
वृषभ राशि (Taurus)
आज का पूरा दिन आनन्द और मनोरंजन में बीतेगा। सोशल मीडिया में आज आप अधिक सक्रिय रह सकते हैं। आज आपके मन में अध्यात्मिक चेतना का विकास होगा। आज विवाह के योग का निर्माण हो रहा है। लवरिलेशन में आज आपकी स्थिति काफी मजबूत रहनी वाली है। पुस्तकों के साथ आज समय बीतेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। अपने काम के प्रति आज आपका मन केन्द्रित रहेगा। किसी तरह के व्यापारिक प्रलोभन में आ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिये आज का दिन कुछ तनाव वाला रह सकता है। महिला वर्ग आज परिवार और नौकरी दोनों में बेहतर तरीके से जिम्मेदारी का निर्वहन करेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- आसमान
कर्क राशि (Cancer)
आज आप धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज के दिन परोपकार में दान-पुण्य कर्म कर सकते हैं। आज मत्स्य पालन से मुनाफे के संकेत दिखायी दे रहे हैं। आज भाई बहन के साथ मिलकर शैक्षणिक कार्य को संपादित करेंगे। मकान के रिपेयरिंग और रंगरोगन का काम आज शुरू करा सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि (Leo)
मधुमेह की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है। आज कमोडिटी के मार्केट से आपको धन लाभ हो सकता है। वन सामग्री के काम से धन लाभ की उम्मीद है। शारीरिक श्रम से अधिक आज मानसिक श्रम रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में संतान के कारण तनाव संभव है। लवलाईफ अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि (Virgo)
आज आपके मन मे हिंसात्मक विचार आ सकते हैं। आज मित्रों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आज शासन के काम से राजस्व की प्राप्ति हो सकती है। ज्ञान की वृध्दि के लिए आज आप यात्रा कर सकते हैं। परिवार के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। संतान का सुख अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
Post a Comment