देश के कुछ राज्यों में अगले 48 घंटे में मौसम फिर बिगड़ सकता है, कुछ हिस्सों में होगी बारिश

Weather Today : देश के कुछ राज्यों में अगले 48 घंटे में मौसम फिर बिगड़ सकता है। कुछ हिस्सों में बारिश होगी तो कहीं ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि दो फरवरी से फिर शीतकालीन बारिश का दौर शुरू होगा। यह 4-5 फरवरी तक जारी रह सकता है।  
पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में बुधवार से शुक्रवार के बीच बारिश व बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में दो और तीन फरवरी को और उत्तराखंड में तीन और चार फरवरी को ओलावृष्टि की आशंका है। हिमाचल प्रदेश में तीन फरवरी को भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना है।पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट बारिश के आसार हैं। 

पंजाब-हरियाणा व यूपी के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश भी हो सकती है। यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा व उत्तरी यूपी में अगले 48 घंटों में ठंड बढ़ सकती है।

0/Post a Comment/Comments