जियो सर्विस डाउन, 4 माह में दूसरी बार सेवा बाधित, मुंबई, ठाणे में कॉल-इंटरनेट ठप


देश के दिग्गज मोबाइल नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर रिलायंस जियो (Reliance Jio) के नेटवर्क मुंबई (Mumbai) टेलीकॉम सर्कल में डाउन हैं. मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई एरिया में जियो की मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं. कई लोगों ने बताया है कि रिलायंस जियो (Jio Network Down) के नंबरों से आने वाली कॉलें कनेक्ट नहीं हो पा रही हैं. ट्विटर (Twitter) पर कई Jio यूजर्स ने बताया है कि वे इस समय अपने Jio नंबरों से कोई सेल्युलर कॉल नहीं कर पा रहे हैं. इस बीच नॉन-Jio नंबर वाले लोगों को कॉल पैच करने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. माना जा रहा है कि, Jio ने कथित तौर पर मुंबई में नेटवर्क को बंद कर दिया है.

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह ब्रेकडाउन (Jio Network Outage) किस वजह से हुआ. इस संबंध में रिलायंस जियो की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, जब तक आउटेज का समाधान नहीं हो जाता, तब तक Jio यूजर्स कम्यूनिकेशन के लिए एक अल्टरनेट नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं. या फिर आप पास के वाईफाई नेटवर्क (Wi-Fi Network) से कनेक्ट कर सकते हैं और वाट्सऐप कॉल (WhatsApp Call) जैसी इंटरनेट कॉलिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.

0/Post a Comment/Comments