Aries Horoscope Today 4 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. मेष राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 4 फरवरी का राशिफल.
Mesh Rashifal (मेष राशिफल), 4 फरवरी : आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे. घर में नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है. किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा.
नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, वरना आप के मान सम्मान पर भी आंच आ सकती है. अकस्मात ही कुछ खर्चे सामने आएंगे. अगर कहीं निर्णय लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य ले.
आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. लोन, टैक्स आदि जैसे मामलों में कुछ उलझने आ सकती हैं. इस समय राजकीय मामलों को लेकर सचेत रहना जरूरी है. ऑफिस में बॉस या किसी उच्चाधिकारी से विवाद की स्थिति न पैदा होने दें.
लव फोकस- घर परिवार का वातावरण अनुशासित और व्यवस्थित बना रहेगा. आपसी संबंधों में भी मधुरता और और उचित तालमेल रहेगा.
सावधानियां- कब्जियत और गैस की समस्या बढ़ सकती हैं. खानपान व्यवस्थित रखें, आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें.
लकी कलर- पीला लकी अक्षर- स फ्रेंडली नंबर- 5
Post a Comment