Scorpio Horoscope Today 4 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 4 फरवरी का राशिफल.
Vrischika Rashifal (वृश्चिक राशिफल), 4 फरवरी : कुछ पुराने मतभेदों का समाधान होगा. आपकी लगन और हिम्मत द्वारा कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने वाला है. संतान संबंधी किसी समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी. किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ सूचना मिल सकती हैं.
अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभालकर खुद रखें. सपनों की दुनिया से बाहर आए और हकीकत को समझ कर कार्य करें. किसी अन्य पर विश्वास करना नुकसानदायक रह सकता है. कोशिश करके अपने काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें.
इस समय व्यवसाय में मेहनत ज्यादा और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी. पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान दें. अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी जरूरी है.
लव फोकस- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा. प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं.
सावधानियां- मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत ज्यादा थकान महसूस करेंगे. सकारात्मक रहे तथा मेडिटेशन और व्यायाम अवश्य करें.
लकी कलर- हरा लकी अक्षर- ब फ्रेंडली नंबर- 4
Post a Comment