Leo Horoscope Today 4 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. सिंह राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 4 फरवरी का राशिफल.
Simha Rashifal (सिंह राशिफल), 4 फरवरी : आज का दिन महिलाओं के लिए खास तौर पर बहुत ही सुकून भरा रहेगा. नई योजनाएं बनेंगी. जोकि लाभदायक भी रहेंगी. आपका रहन-सहन और बोलचाल का तरीका दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा.
अपनी क्षमता से अधिक काम करने से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. पुरानी नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें, वर्तमान में ही रहना सीखें. किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से पूरा करने की कोशिश करें.
कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव और दबदबा बना रहेगा. लेकिन आर्थिक मामलों में और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है. अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें, और काम की क्वालिटी को भी बेहतर बनाएं.
लव फोकस- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए भी समय निकालना घर के वातावरण को खुशहाल रखेगा. प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी.
सावधानियां- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. इसी समय थकान और तनाव महसूस होगी. कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं.
लकी कलर- ऑरेंज लकी अक्षर- अ फ्रेंडली नंबर- 6
Post a Comment