Saggitarius Horoscope Today 4 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. धनु राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 4 फरवरी का राशिफल.
Dhanu Rashifal (धनु राशिफल), 4 फरवरी : आज सोच-विचार और आत्म निरीक्षण करने का समय है. अगर किसी स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, उसके लिए अनुकूल समय है. किसी प्रिय दोस्त से मुलाकात होगी, और पुरानी स्मृतियां भी ताजा होगी.
दूसरों के मामले में बिना वजह दखलअंदाजी ना करें. वरना इसका खामियाजा आप को भुगतना पड़ सकता है. किसी निकट संबंधी के साथ विवाद होने से इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा.
व्यवसाय में आज कुछ रुकावटें आ सकती हैं. लेकिन यह स्थिति अस्थाई है, शीघ्र ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी. लाभ के स्त्रोत बनेंगे लेकिन मंद गति से. नौकरी से संबंधित कार्यों में स्थिरता आएगी और टारगेट हासिल करने में भी सफलता मिलेगी.
लव फोकस- पति-पत्नी के बीच अहम का टकराव आ सकता है. जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा. युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने करियर पर ध्यान दें.
सावधानियां- वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव करना जरूरी है. सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें.
लकी कलर- आसमानी लकी अक्षर- अ फ्रेंडली नंबर- 7
Post a Comment