Virgo Horoscope Today 4 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. कन्या राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 4 फरवरी का राशिफल.
Kanya Rashifal (कन्या राशिफल), 4 फरवरी : ग्रह स्थिति पूर्णता अनुकूल है. आपकी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ होने की संभावना है. पिछले कुछ समय से चल रही अस्त व्यस्त दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा. राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी.
संतान के एडमिशन को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी. आज किसी भी तरह की यात्रा करने से परहेज करे. ध्यान रखें, आलस्य या बहुत अधिक सोच-विचार करने में ही समय व्यर्थ हो सकता है.
व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा. फोन और संपर्कों के माध्यम से उचित व्यवस्था बनी रहेगी. शेयर्स आदि जैसे कार्य में निवेश करने के लिए समय उत्तम है. सिर्फ योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को अंजाम देने की जरूरत है.
लव फोकस- दांपत्य जीवन में नजदीकियां बनेगी. पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी.
सावधानियां- सिर दर्द माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी. बादी और बासी भोजन का सेवन करने से परहेज करें.
लकी कलर- गुलाबी लकी अक्षर- म फ्रेंडली नंबर- 2
Post a Comment