आज का मकर राशिफल, 4 फरवरी 2022: दिखावे के लिए बिना समझे ज्यादा फिजूलखर्ची ना करें, नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें



 Capricorn Horoscope Today 4 February 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. मकर राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 4 फरवरी का राशिफल.

Makara Rashifal (मकर राशिफल), 4 फरवरी : आज ग्रह गोचर अनुकूल है. नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे, और सफल भी होंगे. कोई पॉलिसी आदि मैच्योर होने के कारण निवेश संबंधी योजनाएं भी बनेंगी.

बच्चों के ऊपर ज्यादा प्रतिबंध ना लगाएं इससे उनके मनोबल में कमी आ सकती है. दिखावे के लिए बिना समझे ज्यादा फिजूलखर्ची ना करें. नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें, समझदारी और शांति से काम ले.

कार्य क्षेत्र में सभी कार्यों को खुद ही व्यवस्थित करने का प्रयास करें, साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आपके कार्यों का श्रेय कोई और ले सकता है. इस समय कोई रुका हुआ सरकारी काम किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद से हल हो सकता है.

लव फोकस- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बनाने के लिए कुछ समय परिवारजनों के साथ अवश्य व्यतीत करें. परिवारजनों को कुछ तोहफा देना भी सबको खुशी प्रदान करेगा.

सावधानियां- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज लोग अपना विशेष ध्यान रखें. अपना नियमित चेकअप करें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें.

लकी कलर- नीला लकी अक्षर- क फ्रेंडली नंबर- 9

0/Post a Comment/Comments