आज का तुला राशिफल, 4 फरवरी 2022: सपनों की दुनिया से बाहर आए और हकीकत को समझ कर कार्य करें. किसी अन्य पर विश्वास करना नुकसानदायक रह सकता है.

 


Libra Horoscope Today 4 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. तुला राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 4 फरवरी का राशिफल.

Tula Rashifal (तुला राशिफल), 4 फरवरी: अपने किसी भावी लक्ष्य के प्रति मेहनत और सुनियोजित ढंग से कार्य करने से काफी हद तक सफलता मिलेगी. किसी पारिवारिक मामले में भी आपका फैसला सर्वोपरि रहेगा. पैसा आने के साथ-साथ व्यय की भी स्थिति रहेगी, आर्थिक स्थिति संतुलित ही बनी रहेगी.

भाइयों के साथ किसी भी तरह का मतभेद और तनाव ना पैदा होने दें. ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति रखना आपको नुकसान दे सकता है. भारी लोगों के साथ मिलते जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें, कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इस समय अपने कार्य करने की प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है. दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ लाभदायक बनेगी. नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों के प्रति ज्यादा सजग रहें, कोई गलती होने से इंक्वायरी बैठने की भी स्थिति बन रही हैं.

लव फोकस- जीवनसाथी और परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करने में मनोरंजन भरोसा में व्यतीत होगा. एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को मधुर बनाएगा.

सावधानियां- स्वास्थ्य ठीक रहेगा. लेकिन महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें.

लकी कलर- लाल लकी अक्षर- स फ्रेंडली नंबर- 1

0/Post a Comment/Comments