आज का मेष राशिफल 3 फरवरी : कोई रुकी हुई या फंसी हुए पेमेंट का कुछ पैसा वसूल हो सकता है, दूसरों पर शक करने से रिश्ते खराब हो सकते हैं


 

Aries Horoscope Today 3 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. मेष राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 3 फरवरी का राशिफल.

Mesh Rashifal (मेष राशिफल), 3 फरवरी : कोई रुकी हुई या फंसी हुए पेमेंट का कुछ पैसा वसूल हो सकता है. लेकिन इससे भी मन में संतोष का भाव रहेगा. समय से आप जो योजनाएं बना रहे थे अब उन्हें क्रियान्वित करने का उचित समय है, प्रयासरत रहें.

दूसरों पर शक करने से रिश्ते खराब हो सकते हैं, इसलिए अपने सभाओं में लचीलापन लाना जरूरी है. विपरीत परिस्थितियों में भावनाओं के आवेश में ना आएं. संतान की किसी समस्या में उसका सहयोग करना जरूरी है.

अभी वर्तमान व्यवसाय पर ही ध्यान दें. अभी नई योजना या नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है. प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील होने की संभावना है. नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देने में सक्षम रहेंगे.

लव फोकस– किसी भी परेशानी में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें, निश्चित ही आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा. लव अफेयर्स के मामलों में समय नष्ट ना करें.

सावधानियां- अनियमित खान-पान और दिनचर्या की वजह से गैस और एसिडिटी जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

लकी कलर- ऑरेंज लकी अक्षर- स फ्रेंडली नंबर- 3

0/Post a Comment/Comments