Saggitarius Horoscope Today 3 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. धनु राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 3 फरवरी का राशिफल.
Dhanu Rashifal (धनु राशिफल), 3 फरवरी : आज काम बहुत ज्यादा रहेगा, लेकिन मन मुताबिक सफलता मिलने से उत्साह भी बना रहेगा. और तनावमुक्त होकर आप आर्थिक मामलों में भी ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे.
कभी-कभी वर्तमान माहौल की वजह से कॉन्फिडेंस में कमी महसूस होगी. कुछ समय सकारात्मक और रुचि पूर्ण कार्यों में भी अवश्य व्यतीत करें. आलस और लापरवाही को अपने ऊपर हावी ना होने दें.
अपने कार्य क्षेत्र में अवांछित लोगों की दखलअंदाजी ना होने दें. इस समय अपने योग्यता पर ही विश्वास रखें, आप के फैसले सही साबित होंगे. अपने ऑर्डर संबंधी कार्यों में पक्के बिल का प्रयोग करें.
लव फोकस- दिनभर की व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ खुशी भरा समय व्यतीत होगा. रिश्तों में भी मधुरता आएगी.
सावधानियां- स्वास्थ्य ठीक रहेगा. लेकिन वर्तमान वातावरण की वजह से मन में नकारात्मक विचार उठ सकते हैं. ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें.
लकी कलर- लाल लकी अक्षर- म फ्रेंडली नंबर- 1
Post a Comment