आज का कन्या राशिफल 3 फरवरी : इस समय धन संबंधी लेन देन या उधारी संबंधी गतिविधियों से दूर रहें. मौसम से अपना उचित बचाव करें.



 Virgo Horoscope Today 3 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. कन्या राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 3 फरवरी का राशिफल.

Kanya Rashifal (कन्या राशिफल), 3 फरवरी : आज अधिकतर काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे, जिससे मन में संतोष रहेगा. पारिवारिक सुख सुविधाओं और शॉपिंग करने में खर्चों की अधिकता रहेगी. लेकिन पारिवारिक लोगों की खुशी की वजह से खर्चों का दुख नहीं होगा.

इस समय धन संबंधी लेन देन या उधारी संबंधी गतिविधियों से दूर रहें. किसी के साथ भी बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें. वरना विवाद जैसी स्थिति बन सकती है. अभी निर्णय लेने में भी कुछ डामाडोल जैसी स्थिति रहेगी.

व्यवसाय में अभी गतिविधियां कुछ धीमी ही रहेगी. इस समय बाहरी कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने की बजाय अपने कार्यस्थल पर ही समय लगाएं. नौकरी में अपने साथियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें.

लव फोकस- पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके इस समय अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें.

सावधानियां- नजला, जुखाम जैसी एलर्जी से परेशान रहेंगे. लापरवाही ना बरतें, और मौसम से अपना उचित बचाव करें.

लकी कलर- आसमानी लकी अक्षर- प फ्रेंडली नंबर- 6

0/Post a Comment/Comments