आज का वृश्चिक राशिफल 3 फरवरी : अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो उसपर जरूर ध्यान दें, आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं

 


Scorpio Horoscope Today 3 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 3 फरवरी का राशिफल.

Vrischika Rashifal (वृश्चिक राशिफल), 3 फरवरी : किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा. आज अपनी किसी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है. अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो उसपर जरूर ध्यान दें.

भावनाओं में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए अपनी सोच व्यवहारिक रखें. कभी मन में कुछ अनहोनी होने जैसा भय रहेगा. लेकिन यह आपका वहम ही है.

मीडिया, मार्केटिंग से संबंधित व्यवसाय में उचित उपलब्धियां हासिल होगी. किसी कर्मचारी की गतिविधि आपको तनाव दे सकती हैं. युवाओं के करियर में स्थिरता आएगी. अधिकारी वर्ग से मन मुताबिक सहयोग भी मिलेगा.

लव फोकस- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव विद्यमान रहेगा. प्रेम संबंधों के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहे.

सावधानियां- शारीरिक रूप से कुछ कमजोरी महसूस करेंगे. इस समय अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखने के लिए उचित आहार लेना जरूरी है.

लकी कलर- केसरिया लकी अक्षर- क फ्रेंडली नंबर- 2

0/Post a Comment/Comments