Capricorn Horoscope Today 3 February 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. मकर राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 3 फरवरी का राशिफल.
Makara Rashifal (मकर राशिफल), 3 फरवरी : आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजनों या किसी नजदीकी दोस्त की सलाह अवश्य लें, उनकी सलाह आपके लिए उन्नति का कोई नया मार्ग खोल सकती हैं. अगर घर के रखरखाव यहां सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है, तो समय अनुकूल है.
वाहन या घर से संबंधित किसी वस्तु की खरीदारी करने की योजनाओं को अभी स्थगित रखें. इस समय अचानक ही कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है. ध्यान रखे कि आपकी ही कोई जिद संबंधों में दूरियां ला सकती हैं.
किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें, फोन द्वारा आपको उचित ऑर्डर मिल सकते हैं. इस समय अपने व्यवसाय पर बहुत अधिक मेहनत भी करने की जरूरत है. नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है.
लव फोकस- अविवाहित व्यक्तियों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है. परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा.
सावधानियां- सुस्ती और थकान रहेगी. योगा और मेडिटेशन करें. कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करना खुशी देगा.
लकी कलर- सफेद लकी अक्षर- स फ्रेंडली नंबर- 5
Post a Comment