Gemini Horoscope Today 3 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 3 फरवरी का राशिफल.
Mithuna Rashifal (मिथुन राशिफल), 3 फरवरी : आपके उत्तम व्यक्तित्व और सरल स्वभाव की वजह से समाज में आप की मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी. सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष सहयोग भी रहेगा. पारिवारिक गिले-शिकवे दूर करने का उचित समय है.
किसी निकट संबंधी द्वारा कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन कुछ उदास रह सकता है. इस समय अपनी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है. किसी भी योजना को क्रियान्वित ना करें.
व्यावसायिक दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है. मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें. साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में उचित कार्य चलता रहेगा. सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर काम की अधिकता रहेगी.
लव फोकस- पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से घर की व्यवस्था तनावपूर्ण हो सकती है. बेहतर होगा कि समय के अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाएं.
सावधानियां- किसी चिंता की वजह से नींद ना आने जैसी समस्या रहेगी, जिसकी वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा.
Post a Comment