आज का सिंह राशिफल 3 फरवरी : इस समय धन संबंधी लेन देन या उधारी संबंधी गतिविधियों से दूर रहें. मौसम से अपना उचित बचाव करें.

Leo Horoscope Today 3 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. सिंह राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 3 फरवरी का राशिफल.

Simha Rashifal (सिंह राशिफल), 3 फरवरी : आज का दिन सामान्य ही व्यतीत होगा. लेकिन संतान से संबंधित कोई समस्या हल होने से राहत भी मिलेगी. विवादित संपत्ति संबंधी मसला वरिष्ठ लोगों की मदद से हल करने का प्रयास करें, इससे बात बन सकती हैं.

इस समय नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी. जिसकी वजह से चिंता रहेगी. निवेश करने से पहले पूरी तहकीकात अवश्य कर लें. बिना बात के ही किसी से ना उलझे, इससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

अभी व्यवसाय से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है. शेयर्स, सट्टा आदि जैसे ताल्लुक रखने वाले लोग सावधान रहें. पार्टनरशिप संबंधी कार्य में चल रहा तनाव दूर होगा.

लव फोकस- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा. प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, गलतफहमी ना उपजने दें.

सावधानियां- स्वास्थ्य ठीक रहेगा. तनाव अवसाद और मौसमी परेशानी से थोड़ा सावधान रहें.

लकी कलर- पीला लकी अक्षर- अ फ्रेंडली नंबर- 9

0/Post a Comment/Comments