Aquarius Horoscope Today 3 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 3 फरवरी का राशिफल.
Kumbha Rashifal (कुंभ राशिफल), 3 फरवरी : आज कुछ चुनौतियां सामने आएंगी. उन्हें स्वीकार करें, आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी. अपने उसूलों और सिद्धांतों पर अडिग रहने से समाज में भी आपका मान सम्मान बढ़ेगा. घर की किसी समस्या को भी सुलझाने का उचित समय है
कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. इसलिए सावधान रहें. दूसरों की सलाह गलत साबित हो सकती है इसलिए अपनी क्षमता पर ही विश्वास रखें. विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट के विफल होने से तनाव रहेगा.
कार्यस्थल पर मेहनत ज्यादा रहेगी. लेकिन जल्दी ही स्थितियां अनुकूल हो जाएगी. इस समय कहीं भी पैसा निवेश ना करें. कर्मचारियों और साझेदारी संबंधी गतिविधियों और क्रियाकलापों पर पूरी नजर रखें.
लव फोकस- परिवार में किसी मुद्दे को लेकर कुछ तनाव बना रहेगा. शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें. विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहें.
सावधानियां- गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है. वाहन का प्रयोग भी सावधानीपूर्वक करने की जरूरत है.
लकी कलर- हरा लकी अक्षर- अ फ्रेंडली नंबर- 6
Post a Comment