2 फरवरी का धनु राशिफल : अपरिचित लोगों पर भरोसा करना आपके लिए मुसीबत बनेगा, रोजगार में कोई नई संभावना हाथ में आ सकती हैं


 

Saggitarius Horoscope Today 2 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. धनु राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 2 फरवरी का राशिफल.

Dhanu Rashifal (धनु राशिफल), 2 फरवरी : आज किसी धार्मिक क्रियाकलाप या आयोजन में व्यस्तता रहेगी. परिजनों और दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा. आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए भी कुछ सिद्धांत और व्यापक दृष्टिकोण रखेंगे. घर में किसी नवीन वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है.

दोपहर बाद कोई अप्रिय समाचार या अशुभ संदेश मिल सकता है. जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा. घर के बुजुर्गों की उचित देखभाल ना हो पाने की वजह से आत्मग्लानि महसूस होगी. इसलिए उनके लिए भी समय निकालना जरूरी है.

आज व्यापार में कोई कठोर और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति बनेगी. सरकारी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है इसलिए प्रयासरत रहें. नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार की वजह से तनाव रहेगा. इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन संबंधी व्यवसाय में कोई बेहतरीन ऑर्डर मिल सकता है.

लव फोकस- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में सहायक रहेगा. प्रेम और रोमांस में आकर्षण बढ़ेगा.

सावधानियां– मानसिक तनाव का असर आप की कार्य क्षमता पर पड़ेगा. व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें और कुछ समय मेडिटेशन और योगा के लिए भी अवश्य निकालें.

लकी कलर- लाल लकी अक्षर- क फ्रेंडली नंबर- 1

0/Post a Comment/Comments