Taurus Horoscope Today 2 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 2 फरवरी का राशिफल.
Varishabha Rashifal (वृषभ राशिफल), 2 फरवरी : दिन का आरंभ सुखद गतिविधि से होगा. व्यस्तता के बावजूद घर और परिवार आप की पहली प्राथमिकता रहेगी. नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक की तरह आपका विशेष झुकाव रहेगा. इस समय पुरानी दकियानूसी बातों को छोड़कर नई सोच कायम करेंगे.
इस समय कोई भी स्थान परिवर्तन करने के लिए समय अनुकूल नहीं है. जमीन जायदाद संबंधी मामलों को शांति और गंभीरता से सुलझाने का प्रयास करें. जल्दबाजी और भावुकता की वजह से कोई गलत निर्णय भी लिया जा सकता है.
इस समय निवेश और बैंक के कार्य जैसी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी. अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं. युवा वर्ग मनपसंद नौकरी मिलने से खुश रहेंगे.
लव फोकस- घर में सुख शांति पूर्ण वातावरण रहेगा. लव संबंधी मामलों में नजदीकियां बढ़ेंगे.
सावधानियां- मानसिक और शारीरिक तनाव पाने के लिए कुछ समय अकेले और आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें.
लकी कलर- हरा लकी अक्षर- ल फ्रेंडली नंबर- 8
Post a Comment