Libra Horoscope Today 2 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. तुला राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 2 फरवरी का राशिफल.
Tula Rashifal (तुला राशिफल), 2 फरवरी: अगर आप किसी इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं तो सफलता अवश्य भावी है. सुकून और शांति से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा. इस दौरान कोई महत्वपूर्ण कार्य तो नहीं होगा, लेकिन किसी कार्य विशेष की रूपरेखा अवश्य बनेगी.
किसी परिस्थिति में आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है. लापरवाही की वजह से कोई काम भी बिगड़ने की आशंका है. दूसरों की लड़ाई झगड़ों में किसी भी प्रकार की दखलअंदाजी ना करें. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना उधार लेने जैसी स्थिति भी बन सकती हैं.
व्यवसाय तथा करियर में स्थायित्व आएगा. लंबी दूरी की कोई यात्रा सार्थक वर्धन दायक रहेगी. युवाओं को शोध, अध्ययन, अनुसंधान जैसी गतिविधियों में उपलब्धि हासिल करेंगे. इस समय चल रहे व्यापारिक उतार-चढ़ाव से कुछ राहत मिलेगी.
लव फोकस- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे. प्रणय संबंध किसी के दखलअंदाजी की वजह से बिखर सकते हैं.
सावधानियां- स्वास्थ्य ठीक रहेगा. लेकिन घर के किसी सदस्य के गिरते स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी.
लकी कलर- नीला लकी अक्षर- अ फ्रेंडली नंबर- 5
Post a Comment